Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाजमऊ में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव:10 महीने पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप, पति पुलिस हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    जाजमऊ थानाक्षेत्र के नई बस्ती अंबेडकर नगर में शादी के 10 माह बाद नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर एसीपी कैंट, जाजमऊ पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 13 मई 2025 को हुई थी शादी बिधनू थानाक्षेत्र के कठेरुआ गांव निवासी सतीश ने 13 मई 2025 को अपनी बेटी सुनीता (19) की शादी जाजमऊ के नई बस्ती अंबेडकर नगर निवासी सोन बाबू से की थी। मृतका के भाई सत्यनारायण ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। सोन बाबू शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। आरोप है कि बीते तीन दिन से वह अपनी बहन सुनीता से बात भी नहीं करा रहे थे। सोमवार रात में शराब पीकर घर आने पर पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। इधर मंगलवार सुबह सुनीता की सास निर्मला देवी अपनी बहू रूबी के साथ फतेहपुर के बिंदकी किसी काम से गई हुई थी। मंगलवार दोपहर पति सोन बाबू टेनरी से दोपहर में खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देख उसने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद ने सदन में ओसीएफ-इंटर-कॉलेज शुरू करने की मांग की:बोले- शाहजहांपुर में रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालन से मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
    Next Article
    संभल डीएम से गुहार...मैं नत्थूलाल प्रजापति जिंदा हूं:सेक्रेटरी ने वृद्धावस्था पेंशन में मृत दर्शाकर नाम काटा, डीएम के आदेश पर जांच शुरु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment