Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अस्पताल से चार जेब कतरे गिरफ्तार:शामली में मरीजों और परिजनों को निशाना बनाते थे, रंगे हाथ पकड़े गए

    9 hours ago

    2

    0

    शामली जिला अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को निशाना बनाने वाले चार जेबकतरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों को नागरिकों की सतर्कता और मदद से पकड़ा गया, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये आरोपी अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की जेब काटकर फरार हो जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि ये चारों युवक पहले भी कई बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे। शनिवार को भी ये एक रिक्शा चालक की जेब पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां मौजूद लोगों को शक हुआ। आरोपियों को जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा लोगों ने तुरंत घेराबंदी कर चारों संदिग्धों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पकड़े गए युवकों की पहचान अरशद, आमिर उर्फ टोन और जावेद उर्फ ढोपु के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:कमरों में रखा सामान जलकर खाक, सकरी गालियों में करनी पड़ी मशक्कत
    Next Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सपा के पूर्व प्रत्याशी के होली मिलन समारोह में हुआ स्वागत, विधायक नसीम सोलंकी के घर भी जायेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment