Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला जज के स्टेनो के घर लाखों की चोरी:बिजनौर में बंद मकान का ताला तोड़कर ले गए जेवर और नकदी

    8 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के राजा का ताजपुर में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिला जज के स्टेनो के घर का ताला तोड़कर बदमाश सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह ताला टूटा मिलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखें घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… बंद पड़े मकान को बनाया निशाना घटना मोहल्ला खालियापार रविदास नगर की है। यहां स्वर्गीय जोहर सिंह की पत्नी नरेशों देवी का मकान है। उनके बड़े बेटे राजन कुमार महाराजगंज में जिला जज के स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले वे अपनी माता को अपने साथ महाराजगंज ले गए थे, जिसके बाद घर पर ताला लगा हुआ था। रात में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर मौके का फायदा उठाकर चोर बीती रात बंद पड़े मकान में घुस गए। उन्होंने घर के दरवाजों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे कीमती सामान को खंगाल डाला। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में रखे सोने के कंगन, चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लाखों के जेवर और नकदी ले गए बदमाश परिजनों के अनुसार चोर घर से सोने के कंगन, चांदी के कई जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। सुबह पड़ोसियों ने देखा टूटा ताला सुबह जब आसपास के लोगों की नजर मकान के टूटे हुए ताले पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत परिवार के सदस्यों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन मौके पर पहुंचे। इंटेलिजेंस विभाग में तैनात सदस्य पहुंचीं मौके पर परिवार की सदस्य रेखा देवी, जो संभल में इंटेलिजेंस पुलिस विभाग में तैनात हैं, सूचना मिलते ही घर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि घर के दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द खुलासे का दावा घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। इलाके में हुई इस चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध की अफवाहों से गैस एजेंसियों पर भीड़:फतेहपुर में सिलेंडर लेने उमड़े लोग, प्रशासन बोला- कोई कमी नहीं
    Next Article
    ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज:साई पल्लवी-जुनैद खान की सुकून भरी लव स्टोरी की झलक, 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment