Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला कमांडेंट की सुरक्षा में लगे होमगार्ड पर हमला:लखनऊ में गेट को लेकर हुआ था विवाद, वर्दी फाड़ने का प्रयास

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर में जिला कमांडेंट के सुरक्षा में लगे होमगार्ड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें दो पक्षों में नोकझोंक हो गई। पीड़ित पक्ष ने इंदिरा नगर थाने में तहरीर दी है। सराय शेख चिनहट निवासी शुभम तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह होमगार्ड विभाग में कार्यरत हैं। मौजूदा समय में शीतल रेजिडेंसी निवासी जिला कमांडेंट मनीष दुबे के आवास पर उसकी ड्यूटी है। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी पर थे, तभी घर के सामने लगी जाली जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उसको लेकर अशोक कुमार गुप्ता विवाद करने लगे। जाली को जबरदस्ती गिराने लगे। जब उन्हें रोकना चाहा तो जाली तोड़कर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान शुभम की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इसके बाद होमगार्ड पद को लेकर गली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है अशोक कुमार गुप्ता जबरदस्ती अपना दरवाजा दूसरी तरफ से खोल रहे हैं। जिसको लेकर मना करने पर विवाद करते हैं। मामले में इंस्पेक्टर इंदिरा नगर अजय नारायण सिंह का कहना है दो पक्षों में गेट को लेकर विवाद था। मारपीट का आरोप निराधार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर:पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो
    Next Article
    B.Ed प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे 25 छात्र नाले में गिरे:कानपुर में साथियों ने खींचकर निकाला; AI कैमरों ने 18 हजार अलर्ट भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment