Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर:पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। वहीं, खोड़ा पुलिस ने दोपहर में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं। फरहान ने पुलिस को बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। तस्वीरें देखिए- सूर्या की मां बोलीं- असद की लाश की फोटो दिखाओ एनकाउंटर पर सूर्या की मां ने कहा- असद की लाश की फोटो दिखाओ, तभी मानूंगी कि उसका एनकाउंटर हुआ है। बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। दो समुदायों से जुड़े होने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। यूपी सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा सूर्या के परिवार से मिले। उन्होंने कहा- सीएम योगी ने परिवार को 5 लाख रुपए देने ऐलान किया है। पैसे मां के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। परिवार के एक सदस्य को नगरपालिका में नौकरी भी दी जाएगी। एनकाउंटर के 12 घंटे बाद असद का पोस्टमॉर्टम पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि यह हरकत जिहादी मानसिकता से की गई। पुलिस ने इस तरह की मानसिकता को जड़ से कुचल दिया है। अगर इसे नहीं रोका गया तो देश को पाकिस्तान और लेबनान बनने में देर नहीं लगेगी। सूर्या के घर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंचे और नारेबाजी की। इसके चलते सूर्या के घर के बाहर RRF और पुलिस तैनात कर दी गई। बाजार बंद करा दिया गया। एनकाउंटर के करीब 12 घंटे बाद असद के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। उसके घर पर ताला लगा है। परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। चाचा आबिद ने लाश रिसीव की। अंतिम संस्कार बुलंदशहर में होगा। कल 10 घंटे चला था हंगामा, डिप्टी सीएम ने कहा था- हत्यारों को बख्शेंगे नहीं असद के एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में जोरदार बारिश, अमरोहा में जमकर ओले गिरे:लखनऊ में आंधी के बाद बरसात, बाइक से जा रहे युवक पर टिनशेड गिरी
    Next Article
    जिला कमांडेंट की सुरक्षा में लगे होमगार्ड पर हमला:लखनऊ में गेट को लेकर हुआ था विवाद, वर्दी फाड़ने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment