Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में 90 दिन रहीं गहना वशिष्ठ:राज कुंद्रा केस के बाद शोज से निकाली गईं, बोलीं-मेरी बात सुने बिना सबने किनारा किया

    6 hours ago

    1

    0

    एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की फिल्म 'सागा ऑफ लव' ओटीटी प्लेटफॉर्म हंगामा पर रिलीज हुई है। साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं गहना का करियर राज कुंद्रा केस के बाद बुरी तरह प्रभावित हुआ। उनका दावा है कि केस में नाम आने के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया। एकता कपूर के शो 'लॉकअप' में उनका चयन हो गया था और प्रमोशन शूट भी हो चुका था, लेकिन शूटिंग से ठीक पहले उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। बिग बॉस में जाने की चर्चा थी, लेकिन वहां भी मौका नहीं मिला। गहना ने राज कुंद्रा केस में अपनी भूमिका, हॉटशॉट्स के लिए फिल्में बनाने, पुलिस कार्रवाई और जेल में बिताए करीब 90 दिनों के अनुभव साझा किए। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया, लेकिन इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी बात सुने बिना उनसे दूरी बना ली। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश: सवाल: आपकी फिल्म 'सागा ऑफ लव' रिलीज हुई है। आप इसकी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर और लीड एक्ट्रेस भी हैं। एक कलाकार को खुद ही फिल्म बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? जवाब: जिंदगी में कुछ ऐसे दौर आते हैं, जिनके लिए आप तैयार नहीं होते। राज कुंद्रा वाले मामले के बाद लोगों ने मुझे बायकॉट कर दिया। जिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मेरी सीरीज पहले से रिलीज हो चुकी थीं, वहां से भी उन्हें हटा दिया गया। कई जगह मेरे पैसे फंसे हुए थे। काम मिलना बंद हो गया था। ऐसे में खर्चे तो चलाने ही थे। मुझे लगा कि जब कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता, तो क्यों न अपनी फिल्म खुद बनाऊं। मैंने कहानी लिखी, डायरेक्ट की और खुद ही उसमें लीड रोल किया। मेरे लिए 'सागा ऑफ लव' इंडस्ट्री में दोबारा अपने पैरों पर खड़े होने का रास्ता है। सवाल: राज कुंद्रा केस के बाद आपका कितना काम प्रभावित हुआ? जवाब: बहुत ज्यादा। मैंने एकता कपूर का 'लॉकअप' शो साइन किया था। एग्रीमेंट हो चुका था, प्रमोशन भी शूट कर लिया था। शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले तक सब ठीक था, लेकिन अचानक मुझे रिप्लेस कर दिया गया। वायकॉम 18 के एक शो के लिए भी मेरी बातचीत फाइनल हो चुकी थी, वहां से भी मुझे हटा दिया गया। बिग बॉस में जाने की चर्चा थी, लेकिन वहां भी मौका नहीं मिला। मेरे लिए सबसे मुश्किल बात यह थी कि जिन लोगों के साथ पहले काम कर चुकी थी, वे भी अब साथ काम करने को तैयार नहीं थे। सवाल: क्या लोगों ने आपसे राज कुंद्रा केस के बारे में सवाल पूछकर काम देने से इनकार किया? जवाब: बिल्कुल। मैं जिन लोगों को फिल्म में काम करने के लिए अप्रोच करती थी, उनका पहला सवाल यही होता था कि कुंद्रा वाले मामले में क्या हुआ था? मैंने कुछ ऐसे एक्टर्स से भी बात की, जिनकी बहुत बड़ी कमर्शियल वैल्यू नहीं थी। लेकिन कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था। जबकि मैं न उस ऐप की मालिक थी, न कंपनी में डायरेक्टर थी और न ही उसके पैसे मेरे अकाउंट में आते थे। फिर भी सबने मुझसे दूरी बना ली। सवाल: राज कुंद्रा की कंपनी के साथ आपका काम कैसे शुरू हुआ था? जवाब: 2019 में राज कुंद्रा की पीए मीता झुनझुनवाला ने मुझसे संपर्क किया था। उनकी कंपनी आर्म्सप्राइम सेलिब्रिटीज के लिए ऐप बनाती थी। मुझे चार महीने के लिए अपना प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव मिला। चार महीने काम करने के बाद मुझे कुल 4.5 लाख रुपए मिले। लेकिन मैं उस तरह के काम में सहज नहीं थी, जहां लगातार अपने कंटेंट को प्रमोट करके लोगों से पैसे मांगने पड़ें। फरवरी 2020 में मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। इसके बाद हॉटशॉट्स के लिए फिल्मों में काम करने का ऑफर आया। मैंने कुछ कंटेंट देखा, जो मेरी सहजता के मुताबिक नहीं था, इसलिए मना कर दिया। सवाल: फिर आप हॉटशॉट्स के लिए फिल्में बनाने से कैसे जुड़ीं? जवाब: मुझे एक फिल्म 'वन प्लस वन' के लिए बुलाया गया था। शूटिंग के बाद जब मैं डबिंग के लिए पहुंची, तब मुझे एक दूसरी एक्ट्रेस के टॉपलेस सीन दिखाई दिए। मैंने पूछा कि एक ही फिल्म में ऐसा अंतर क्यों है और मुझे इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई? तब मुझे राज कुंद्रा के ऑफिस बुलाया गया। वहां उमेश कामत से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि दूसरी एक्ट्रेस अपनी मर्जी से ऐसे सीन कर रही है और मुझे इस पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। बाद में मुझे पता चला कि यह फिल्म कुंद्रा से जुड़ी थी। सवाल: इसके बाद आपने उनकी कंपनी के लिए कितनी फिल्में बनाईं? जवाब: बाद में मुझे 'कन्फेशन' नाम की फिल्म के लिए डायरेक्शन का ऑफर मिला। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट और कलाकार वे देंगे, एडवांस भी मिलेगा और मुझे सिर्फ शूटिंग और एडिटिंग करनी है। मैंने अपने कैमरामैन नितेश से बात की। हमने पहले कभी ऐसा कंटेंट शूट नहीं किया था। शुरुआत में हम भी घबराए हुए थे। पहली फिल्म 'एल लग गए' बनाई। इसके बाद धीरे-धीरे काम समझ में आया और मैंने उनके साथ कुल 11 फिल्में बनाईं। हर फिल्म का बजट करीब 3 लाख रुपए होता था। इसी में कलाकार, लोकेशन, कैमरा, लाइट, मेकअप, खाना और पोस्ट प्रोडक्शन का खर्च निकलता था। मुश्किल से 25-30 हजार रुपए बचते थे। हमारा भुगतान लंदन की कंपनी से आता था और हम बाकायदा इनवॉइस बनाते थे। सवाल: आपको कब पता चला कि इस काम को लेकर पुलिस कार्रवाई हो सकती है? जवाब: फरवरी 2021 में अचानक क्राइम ब्रांच की टीम मेरे घर पहुंच गई। 4 फरवरी को मैं एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट में जाने के लिए तैयार हो रही थी। तभी पुलिस के करीब 14 लोग मेरे घर आ गए। उन्होंने मेरा फोन और लैपटॉप लिया। घर की तलाशी ली और सामान इधर-उधर कर दिया। मेरे गद्दे, सोफा और कपड़े तक चेक किए। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। तलाशी में उन्हें हॉटशॉट्स से जुड़े एग्रीमेंट मिले। मैंने उन्हें बताया कि हमारी फिल्मों के सारे राइट्स कंपनी के पास थे और हमें तय रकम मिलती थी। इसके बाद पुलिस ने मुझसे कहा कि तुमने हीरोइनों को 20 हजार रुपए प्रतिदिन दिए और करोड़ों कमाए। मैंने जवाब दिया कि 11 फिल्मों के लिए कुल 33 लाख रुपए मिले थे। इतने लोगों में पैसे बांटने के बाद करोड़ों कमाने की बात कहां से आ गई? सवाल: क्या पुलिस पूछताछ के दौरान कुछ ऐसी बातें भी हुईं, जिनसे आप असहज हो गई थीं? जवाब: मेरे साथ जो हुआ, वह बहुत परेशान करने वाला था। पुलिस ने मुझसे पूछा कि कितने पैसे अरेंज कर सकती हो। मैंने कहा कि मैं न पैसे दूंगी और न लूंगी, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया। मेरा फोन, चेकबुक और डेबिट कार्ड उनके पास थे। उन्होंने मुझसे दूसरे लोगों को फोन करके पैसे मांगने के लिए कहा। मैंने अपने कैमरामैन से भी बात की। उसने कहा कि वह 15 हजार रुपए दे सकता है। लेकिन इतने पैसे भी अरेंज नहीं हो पाए। आखिरकार मुझे कोर्ट ले जाया गया। सवाल: आपको जेल कब भेजा गया और वहां क्या हुआ? जवाब: 6 फरवरी को पूरा दिन पुलिस ने मुझसे पूछताछ की। रात में मुझे किला कोर्ट के नीचे महिलाओं के लिए बने लॉकअप में रखा गया। अगले दिन, 7 फरवरी की सुबह मुझे कोर्ट में पेश किया गया। मुझे तो यह भी ठीक से पता नहीं था कि मुझ पर कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं। मैं पहली बार कोर्ट गई थी। वहां मुझसे पूछा गया कि मुझे कुछ कहना है, लेकिन उस वक्त मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या बोलूं। इसके बाद कोर्ट ने मुझे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। आगे भी मामले की जांच के दौरान मुझे पुलिस हिरासत में रहना पड़ा। 17 फरवरी को मुझे भायखला जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में करीब 23-24 दिन पुलिस कस्टडी और लगभग 90 दिन जेल में बिताने पड़े। वह समय मेरे लिए बेहद मुश्किल था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वहां कैसे रहना है, क्या खाना है और मेरे केस में आगे क्या होने वाला है। सवाल: जेल जाने के बाद क्या आपको पता चला कि मामला इतना बड़ा हो चुका है? जवाब: जब कोर्ट से बाहर निकली तो मीडिया की भीड़ लगी हुई थी। मेरी तस्वीरें खींची जा रही थीं। खबरें चल रही थीं कि मुझे सेट पर रेड के दौरान पकड़ा गया, जबकि मेरा कहना है कि पुलिस मेरे घर आई थी। मुझे यह भी समझ नहीं आ रहा था कि मेरे बारे में इतनी बातें कैसे लिखी जा रही हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान मुझसे मेरे कपड़ों के ब्रांड और बॉयफ्रेंड के बारे में सवाल किए जा रहे थे। मुझे लगता था कि मुझसे केस से जुड़े सवाल पूछे जाने चाहिए। सवाल: जेल से बाहर आने के बाद इंडस्ट्री के लोगों का रवैया कैसा रहा? जवाब: सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि लोगों ने मेरी बात सुने बिना फैसला कर लिया। पहले जिन लोगों के साथ काम होता था, वे फोन उठाना भी पसंद नहीं करते थे। काम मिलना बंद हो गया। कई प्रोजेक्ट हाथ से निकल गए। मैंने अपनी तरफ से लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सुनने को ही तैयार न हो तो आप क्या कर सकते हैं? यही वजह रही कि मुझे अपनी फिल्म खुद बनानी पड़ी। सवाल: अब 'सागा ऑफ लव' के जरिए आप क्या साबित करना चाहती हैं? जवाब: मैं बस दोबारा काम करना चाहती हूं। मैं इंजीनियरिंग करके छोटे शहर से मुंबई आई थी। यहां अपने दम पर पहचान बनाई। मेरे लिए फिल्म बनाना आसान नहीं था, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो खुद ही रास्ता बनाना पड़ा। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे काम से पहचानें। मेरी जिंदगी में जो हुआ, वह एक अलग कहानी है, लेकिन मैं नहीं चाहती कि मेरी पूरी पहचान सिर्फ उसी मामले तक सीमित रह जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान के बाद आयुष्मान बने प्रेम:सूरज बड़जात्या बोले- पहली बार सवाल उठा रहा किरदार, शादी में आजादी और रिश्तों में बराबरी जरूरी
    Next Article
    सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर के नाम का टैटू:साहू नई एल्बम बना रहे, 'प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट' का पोस्टर जारी किया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment