Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में बंद राजपाल यादव की बढ़ी फीस:प्रियदर्शन बोले– अगली फिल्म में उनकी स्थिति देखते हुए प्रोड्यूसर्स से ज्यादा पेमेंट करने को कहा

    8 hours ago

    1

    0

    फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी अगली फिल्म में एक्टर राजपाल यादव की फीस बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। मिड-डे को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया, “मैं उन्हें 20 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। मैंने उन्हें पहली बार फिल्म ‘जंगल’ में देखा था। उनकी परफॉर्मेंस ने मुझे चौंका दिया था।” उन्होंने आगे कहा, “मेरी पहली फिल्म उनके साथ ‘मालामाल वीकली’ थी। उसके बाद वह मेरी ज्यादातर फिल्मों में नजर आए। मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स जुबली फिल्म्स से कहा कि उनकी स्थिति को देखते हुए राजपाल को सामान्य से ज्यादा पेमेंट करें। हम उन्हें बचाना चाहते हैं। प्रोड्यूसर्स मान गए हैं। मेरी फिल्म में वह विलेन का रोल निभा रहे हैं।” राजपाल अच्छे इंसान हैं- प्रियदर्शन प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि उन्हें पहले से राजपाल की समस्या की जानकारी थी। उन्होंने कहा, “मुझे उनकी परेशानी का पता था। इसलिए मैं उन्हें हर फिल्म में साइन करता रहा। मैंने उन्हें ऐड फिल्मों में भी काम दिलाया। उनसे गलती हुई। यह आर्थिक समझ की कमी की वजह से हुआ, गलत इरादे से नहीं। राजपाल अच्छे इंसान हैं।” 16 फरवरी तक नहीं मिलेगी राजपाल को जमानत बता दें कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। वहीं राजपाल की बेल याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट से एक्टर की जमानत याचिका खारिज हो गई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्टर को फटकार भी लगाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा था कि वे सजा को रद्द करने की मांग क्यों कर रहे हैं? उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने पैसा उधार लिया और उसे लौटाने का वादा किया था। ऐसे में अब सजा पर रोक लगाने की मांग किस आधार पर की जा रही है? इसके जवाब में एक्टर के वकील ने कहा था कि उन्होंने (राजपाल) उसी दिन कोर्ट को बताया था कि वे इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। राजपाल ने अपने कहे हुए वादे का पालन करने के लिए अदालत में सरेंडर किया। फिल्म में जो 5 करोड़ रुपए लगाए गए थे, उन्हें एक्टर चुकाना चाहते हैं और अब तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि चुका दी गई है। अदालत ने राजपाल यादव को फटकार लगाई और कहा कि समझ नहीं आता यह बहस क्यों हो रही है। आपने याचिका दाखिल की और कहा था कि पैसा लौटाएंगे, लेकिन फिर सालों तक भुगतान नहीं किया। पिछले आदेश का पालन न करने की वजह से आपको जेल में सरेंडर करना पड़ा। अदालत ने यह भी कहा कि आपको 25-30 मौके दिए गए। अब आप यह केस दोबारा क्यों खोलना चाहते हैं? आपको यह बताना होगा कि पैसे देने में देरी क्यों हुई। मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है। अगर आप अमाउंट जमा करने के लिए तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखी जाएगी। राजपाल यादव के वकील ने कहा कि वे कोर्ट में पैसे जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन परिवार में शादी होने की वजह से जमानत की मांग कर रहे हैं। राजपाल यादव की बेल याचिका पर अगली सुनवाई 16 फरवरी को होने वाली है। जब तक वो तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। क्यों जेल में बंद हैं राजपाल यादव? साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था। सरेंडर से पहले कहा था- मेरे पास पैसे नहीं हैं सरेंडर करने से पहले राजपाल ने कहा था कि उनके पास लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं। जब वो जेल गए तो सोनू सूद ने इंडस्ट्री से एकजुट होकर एक्टर की मदद करने की अपील की। इसके बाद कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन जैसे कई लोगों ने एक्टर को आर्थिक मदद दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ कानपुर::बाबा आनंदेश्वर और जागेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब; भास्कर के सेल्फी पॉइंट पर लगी रही भीड़
    Next Article
    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं; सैमसन की जगह अभिषेक का खेलना लगभग तय

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment