Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ कानपुर::बाबा आनंदेश्वर और जागेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब; भास्कर के सेल्फी पॉइंट पर लगी रही भीड़

    10 hours ago

    1

    0

    'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से रविवार कानपुर की गलियां गूंज उठीं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के प्रमुख शिवालयों, विशेषकर बाबा आनंदेश्वर (परमट) और जागेश्वर मंदिर में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरी धर्मनगरी शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा तट पर स्नान के बाद भक्तों का तांता मंदिर की ओर लग गया, जो सूरज चढ़ने के साथ-साथ मील लंबी कतारों में तब्दील हो गया। दैनिक भास्कर की खास पहल, 'भोलेनाथ का आशीर्वाद' और यादगार सेल्फी इस पावन अवसर पर पाठकों के साथ हर कदम पर खड़े रहने वाले 'दैनिक भास्कर' ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर दैनिक भास्कर की ओर से विशेष कट-आउट्स और शुभकामना संदेश लगाए गए थे। इन सेल्फी पॉइंट्स का क्रेज युवाओं और परिवारों में सिर चढ़कर बोला। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे ताकि वे भगवान भोलेनाथ के पावन पर्व पर भास्कर के इन आकर्षक कट-आउट्स के साथ अपनी और अपने परिजनों की तस्वीर साझा कर सकें। सेल्फी लेने वाले भक्तों ने कहा कि "भास्कर की यह पहल न केवल त्योहार की खुशी बढ़ाती है, बल्कि हमें इस खास दिन की खूबसूरत यादें सहेजने का मौका भी देती है।" फूलों और गुब्बारों से सजा रहा मंदिर प्रांगण बाबा आनंदेश्वर और जागेश्वर मंदिर की सजावट देखते ही बन रही थी। पूरे परिसर को देशी-विदेशी फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा और बेर अर्पित कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी ताकि दर्शनार्थियों को असुविधा न हो। पुलिस बल के जवान और स्थानीय स्वयंसेवक हर मोड़ पर तैनात रहे, जो न केवल भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। बल्कि बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहायता करते भी नजर आए। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण हुआ पावन मंदिर के चारों ओर का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम भी ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर भक्तों के उत्साह, प्रशासनिक चाक-चौबंद व्यवस्था और त्योहार की गरिमा को कवर कर रही है। भक्ति का यह उल्लास देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि महाशिवरात्रि के चार पहर की पूजा का विशेष महत्व है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका:सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में की कार्रवाई
    Next Article
    जेल में बंद राजपाल यादव की बढ़ी फीस:प्रियदर्शन बोले– अगली फिल्म में उनकी स्थिति देखते हुए प्रोड्यूसर्स से ज्यादा पेमेंट करने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment