Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल महोत्सव में ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प:चांदी बांगर पेयजल योजना के तहत हुआ जल अर्पण कार्यक्रम

    5 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जनपद के पहाड़ी विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत उन्नयबन्ना में चाँदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत जल महोत्सव और जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना था। महोत्सव के दौरान जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और जागरूकता बैठकें आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त, 'मेरा गांव – जल सुरक्षित भविष्य' विषय पर एक विशेष ग्राम सभा भी हुई, जिसमें ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उन्नयबन्ना के 260 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए 1724 मीटर मार्ग का मरम्मत कार्य भी पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम में सहायक अभियंता बिस्मिल्लाह, जूनियर इंजीनियर अभिजीत यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगुल किशोर शुक्ला और फर्म के साइट इंचार्ज विपिन पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज जेल में बंदी की मौत:गैर जमानती वारंट पर था युवक, अचानक बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    भाजपा विधायक से सवर्णों ने UGC पर पूछा सवाल:MLA बोले- घर आइए तो बताते हैं, युवाओं की शिक्षा से जुड़ा मामला है; धैर्य रखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment