Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज जेल में बंदी की मौत:गैर जमानती वारंट पर था युवक, अचानक बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

    4 hours ago

    1

    0

    एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार देर शाम कासगंज जेल में बंद एक बंदी को भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ओमकार पुत्र रामजीत के रूप में हुई है, जो कासगंज जेल में बंद था। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने एंबुलेंस की मदद से उसे कासगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। हालांकि, आगरा ले जाते समय रास्ते में ओमकार की हालत और बिगड़ गई। एंबुलेंस कर्मचारियों ने उसे एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। ओमकार को न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के बाद स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 12 तारीख को उसकी जमानत मंजूर हो चुकी थी और कागजी कार्यवाही तथा जमानती वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान जेल में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इस मौत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई शिवानंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनका भाई खत्म हो गया है और उन्हें एटा पहुंचने के लिए कहा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके भाई को 1 तारीख को घर से जबरन पकड़कर ले गई थी और फिर थाने से जेल भेज दिया। शिवानंद का दावा है कि उनके भाई को मारा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके भाई पर किसी से फोन पर बात करवाने का आरोप था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 लाख ठगने पर हेड कांस्टेबल व स्टेनोग्राफर गिरफ्तार:नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से लिए रुपए, 1 लाख का फर्जी चेक थमाया
    Next Article
    जल महोत्सव में ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प:चांदी बांगर पेयजल योजना के तहत हुआ जल अर्पण कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment