Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी, एसएसपी ने किया निरीक्षण:जिला कारागार, सम्प्रेक्षण गृह और नारी निकेतन का दौरा

    1 hour ago

    1

    0

    जिला न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने संयुक्त रूप से जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह और राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का निरीक्षण किया। जिला कारागार में, जिलाधिकारी और एसएसपी ने अस्पताल वार्ड और महिला बैरक का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनके खान-पान, कानूनी पैरवी के लिए वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद, जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी और एसएसपी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से मुलाकात की। उन्होंने किशोरों से उनके भोजन, दवाइयों और पेशी से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। सूरजकुंड बाल गृह में, जिला न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने बच्चों से उनके खान-पान, पढ़ाई और दवाइयों के बारे में पूछा। उन्होंने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह प्रथम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव सहित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह और नारी निकेतन के कर्मचारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कम्पोजिट स्कूल मकनपुर पहुंचे DM रविंद्र मांदड़:गाजियाबाद में सरकारी स्कूल के बच्चों से पूछा आगे जाकर क्या क्या बनोगे
    Next Article
    मेरठ में वन विभाग ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर:जाग्रति विहार में एक महीने से लगातार स्थानीय लोगों और छात्र नेताओं द्वारा की जा रही थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment