Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कम्पोजिट स्कूल मकनपुर पहुंचे DM रविंद्र मांदड़:गाजियाबाद में सरकारी स्कूल के बच्चों से पूछा आगे जाकर क्या क्या बनोगे

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद DM रविंद्र मांदड़ शुक्रवार को नगर क्षेत्र के कम्पोजिट स्कूल में कायाकल्प कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान डीएम ने सरकारी स्कूल के छात्र छात्रों से पढ़ाई के बारे में पूछा- कि पढ़ाई कैसी चल रही है। स्कूल में क्या क्या पढ़ाया जा रहा है। जहां कक्षा 8 की छात्राओं से पूछा कि आप बड़ी होकर क्या क्या बनेंगे, इस पर छात्राएं चुप्पी साध गईं। डीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा भी आज प्राइवेट स्कूलों से पीछे नहीं है। कम्पटीशन में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भी सफल होने की मंजिल हासिल की है। जिसके बाद डीएम सभी बच्चों से कहा कि आप मां और पिता और परिवार को अपनी पढ़ाई के बारे में जरूर बात किया करें। शिक्षकों से पूछा करें, डरे नहीं और घबराए नहीं। डीएम और सीडीओ पहुंचे स्कूल गाजियाबाद में डाबर इंडिया लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसायटी, "संदेश" द्वारा "परिवर्तन परियोजना" के तहत कम्पोजिट स्कूल नगर क्षेत्र मकनपुर में सौंदर्यकरण कार्यों की शुरुआत की गई। इस मौके पर सीडीओ अभिनव गोपाल भी मौजूद रहे। इसके साथ ही डीएम ने कहा- मैं शिक्षकों से कहूंगा कि बच्चों के अधिक से अधिक दाखिले करवाते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान किये जाएं। डीएम ने बच्चों को भी कहा कि उन्हें अपने माता पिता, शिक्षकों, बड़ों का सम्मान करें। बच्चों को साफ लिखने के बारे में बताया।इस मौके पर बीएसए ओम प्रकाश यादव, व्यास आनन्द, पूनम सिंह परिहार, भारती रावत और अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य की गिरफ्तारी टली, रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया; उम्रकैद सजा पर जज से बोला- तुझे छोड़ूंगा नहीं
    Next Article
    जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी, एसएसपी ने किया निरीक्षण:जिला कारागार, सम्प्रेक्षण गृह और नारी निकेतन का दौरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment