Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला पंचायत अध्यक्ष ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस:उन्नाव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 4 पर दोबारा बैनामा कर जमीन कब्जाने का आरोप

    20 hours ago

    1

    0

    उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पहले से बिक चुकी जमीन का दोबारा बैनामा कराकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया। मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने मंगलवार रात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शकुन सिंह के मुताबिक, उनके दिवंगत पति अजीत सिंह ने 11 अप्रैल 2000 को मोहल्ला आदर्श नगर स्थित गाटा संख्या 3484, रकबा 0.7590 हेक्टेयर में आधे हिस्से की जमीन शीतला प्रसाद सिंह से बैनामे के जरिए अन्य खरीदारों के साथ खरीदी थी। उस समय विक्रेता की ओर से छगन लाल को विधिवत मुख्तारआम प्राप्त था, जिसके आधार पर बैनामा निष्पादित किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में पति के निधन के बाद काफी समय बाद उन्हें इस संपत्ति की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने जमीन का दाखिल-खारिज अपने नाम करा लिया। 12 साल बाद दोबारा बैनामा कराने का आरोप तहरीर के अनुसार, इसके बावजूद वर्ष 2012 में छगन लाल ने उसी जमीन का दोबारा बैनामा पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह और उनकी पत्नी रमा सिंह के नाम कर दिया। आरोप है कि छगन लाल को पहले से पता था कि जमीन वर्ष 2000 में बेची जा चुकी है और उसका पूरा भुगतान भी मिल चुका है, फिर भी तथ्यों को छिपाकर दोबारा बैनामा किया गया। साजिश कर अवैध कब्जा करने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि दूसरे बैनामे के खरीदार अशोक सिंह, रमा सिंह तथा गवाह सुरेश कुमार और राजेंद्र तिवारी को भी पहले से जानकारी थी कि जमीन बिक चुकी है। इसके बावजूद सभी ने कथित रूप से आपसी साजिश कर दोबारा बैनामा कराया और जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा शकुन सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करने और उन्हें जमीन का कब्जा दिलाने की मांग की है। कोतवाली सदर पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े अभिलेखों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुष्मान कार्ड बनाने में पिछड़ रहे ब्लॉक:रोजाना 50 का लक्ष्य भी नहीं हो रहा पूरा, जिले की रैंकिंग पर भी असर
    Next Article
    भाजपा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां तेज कीं:मिर्जापुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले संगठन ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment