Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला पंचायत सदस्य के फार्म हाउस में दिखी संदिग्ध महिला:ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, जिला पंचायत सदस्य का नहीं उठा फोन

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया के लार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में एक महिला फार्म हाउस के कमरे में दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने फार्म हाउस पर पहुंचकर दोनों वीडियो बनाए थे। वीडियो में महिला कमरे के अंदर दिखाई दे रही है। कुछ ग्रामीण उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। महिला ने चेहरा ढका हुआ है। दूसरे वीडियो में महिला कमरे से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक व्यक्ति ग्रामीणों को वीडियो बनाने से रोकता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा है। ग्रामीणों के पहुंचने पर बनाया वीडियो जानकारी के अनुसार, लार पूर्वी वार्ड नंबर 35 से जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा के फार्म हाउस पर गुरुवार शाम एक महिला के मौजूद होने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई। इसके बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वहां वीडियो बनाया। वीडियो को लेकर उठ रहे सवाल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीण फार्म हाउस के कमरे में महिला के मौजूद होने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, यह दावा भी किया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य ने वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का विरोध किया था। जिला पंचायत सदस्य और महिला का पक्ष नहीं आया मामले में जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। संबंधित महिला का पक्ष भी सामने नहीं आया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और वीडियो में दर्ज घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली बकाया के विवाद में घर में घुसकर रंगाधरी मांगी:कल्याणपुर में सोसायटी सचिव गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी
    Next Article
    मथुरा में लड्डू गोपाल पहनेंगे पंचरत्नी पोशाक:गर्भगृह 200 किलो चांदी से सजाया, 5253वां जन्मोत्सव 'गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा' को समर्पित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment