Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली बकाया के विवाद में घर में घुसकर रंगाधरी मांगी:कल्याणपुर में सोसायटी सचिव गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की इंद्रानगर स्थित कान्हा श्याम रेजीडेंसी में बिजली के बकाये को लेकर चल रहा विवाद अब अवैध वसूली और धमकी के आरोपों तक पहुंच गया। सोसायटी सचिव पर एक निवासी के फ्लैट में घुसकर बिजली का विवाद खत्म करने और आपूर्ति बहाल कराने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोसायटी सचिव श्रेयस जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पीड़ित मुदित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोसायटी सचिव की ओर से लंबे समय से बिजली के बकाये को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उनका आरोप है कि बिना पूरा हिसाब-किताब उपलब्ध कराए उन पर करीब 76 लाख रुपये का बिजली बकाया बताया गया। बकाये को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उनके फ्लैट की बिजली सप्लाई भी काट दी गई। पहले 15 लाख मांगे, फिर घटती गई रकम मुदित के मुताबिक, 25 अगस्त की रात करीब साढ़े सात बजे सोसायटी सचिव श्रेयस जायसवाल उनके घर पहुंचे। आरोप है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने और विवाद खत्म करने के नाम पर उनसे पहले 15 लाख रुपये देने को कहा गया। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताने पर कथित तौर पर पांच लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया। इसके बाद रकम घटाकर तीन लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। पीड़ित का आरोप है कि लगातार दबाव के चलते उन्होंने मौके पर 20 हजार रुपये नकद दे दिए। शेष 2.80 लाख रुपये अगले दिन देने की बात कही गई। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद मुदित ने पुलिस से शिकायत की और पूरे मामले की जानकारी दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच शिकायत मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी सोसायटी सचिव श्रेयस जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपों की पुष्टि के लिए उपलब्ध साक्ष्यों, घटनाक्रम और दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। बिजली बकाया के हिसाब पर भी सवाल पूरे विवाद में सबसे अहम बिंदु सोसायटी की ओर से बताए गए करीब 76 लाख रुपये के बकाये का हिसाब-किताब भी है। पीड़ित ने पुलिस के सामने बकाये की रकम को लेकर आपत्ति जताई है। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बकाया किस आधार पर तय किया गया और बिजली काटने से लेकर रुपये मांगने तक की पूरी प्रक्रिया क्या थी। कल्याणपुर प्रभारी केशव तिवारी बोले- मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में RPF अधिकारियों का सुरक्षा सम्मेलन हुआ:वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने दिए अहम निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    Next Article
    जिला पंचायत सदस्य के फार्म हाउस में दिखी संदिग्ध महिला:ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, जिला पंचायत सदस्य का नहीं उठा फोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment