Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला पंचायत सदस्य शगुन प्रेमी इस्तीफा लेकर पहुंचीं:संभल जिला पंचायत बोर्ड का 60 करोड़ का बजट पास, आवारा गोवंश और जर्जर सड़कों पर हंगामा

    3 hours ago

    1

    0

    संभल जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। बैठक में 60 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। लगभग दो घंटे चली इस बैठक में आवारा गोवंश और जल जीवन मिशन के तहत जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही वाटर कूलर की समस्या भी उठाई गई, जिसमें जनपद में लगे सभी वाटर कूलरों की जांच की मांग की गई। सदस्यों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए गांवों की सड़कें खोदी गई हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बैठक में उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब वार्ड नंबर 31 की जिला पंचायत सदस्य शगुन प्रेमी अपना इस्तीफा लेकर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष में होने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके और उनके पति के नाम पर करीब 40-40 हजार रुपये की वसूली के लिए जिला पंचायत ने आरसी जारी की है। शगुन प्रेमी ने दावा किया कि उनके पास न तो कोई गैस एजेंसी है और न ही ईंट भट्टा। उन्होंने इस मामले में मानहानि का दावा करने की चेतावनी भी दी। इस मामले पर अपर मुख्य अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य मुद्दों में, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव ने वार्ड नंबर 25 के गांवों सादातबाड़ी, अर्जनपुर जूना, शाहपुर भूड़ और नरौदा के जंगल क्षेत्र में 250 से अधिक आवारा गोवंश की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ओमवीर कुशवाह ने गांव चंद्दुपुरा की एक हजार से अधिक आबादी का हवाला देते हुए गांव को पक्की सड़क से जोड़ने की मांग की। जिला पंचायत डॉक्टर अनामिका यादव ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा स्वस्थ भारत के लिए कदम बढ़ाया गया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी अस्पतालों में उप केंद्र बनाने के लिए 16 करोड रुपए का बजट दिया गया है जिसे जिला पंचायत संभल के अंतर्गत कार्यदायी योजना से कार्य कराया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 2025 26 में 09 करोड रुपए का बजट पास हुआ है और 26 27 के लिए कल 60 करोड रुपए का अनुमानित बजट जारी किया गया है जिसमें भारत सरकार से मिलने वाली धनराशि, अनटाइड ग्रांड का 14 करोड़ रुपए की धनराशि के अलावा खुद जिला पंचायत की आयकर भी शामिल है। जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, विजय यादव, ओमप्रकाश राव, राशिद अली, सदाकत खां, गीता देवी, मंजू लता, गुरमीत कौर, सुनील कुमार XEN PWD, शैलेंद्र सिंह CBO, दिलीप कुमार अल्फसंख्यक अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक निर्धारित समय से थोड़ी देर बाद लगभग 1:30 बजे के आसपास शुरू हुई और 03 बजे तक चली है। जिला पंचायत डॉक्टर अनामिका यादव ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा स्वस्थ भारत के लिए कदम बढ़ाया गया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी अस्पतालों में उप केंद्र बनाने के लिए 16 करोड रुपए का बजट दिया गया है जिसे जिला पंचायत संभल के अंतर्गत कार्यदायी योजना से कार्य कराया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 2025 26 में 09 करोड रुपए का बजट पास हुआ है और 26 27 के लिए कल 60 करोड रुपए का अनुमानित बजट जारी किया गया है जिसमें भारत सरकार से मिलने वाली धनराशि, अनटाइड ग्रांड का 14 करोड़ रुपए की धनराशि के अलावा खुद जिला पंचायत की आयकर भी शामिल है। जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, विजय यादव, ओमप्रकाश राव, राशिद अली, सदाकत खां, गीता देवी, मंजू लता, गुरमीत कौर, सुनील कुमार XEN PWD, शैलेंद्र सिंह CBO, दिलीप कुमार अल्फसंख्यक अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक निर्धारित समय से थोड़ी देर बाद लगभग 1:30 बजे के आसपास शुरू हुई और 03 बजे तक चली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसडीएम ने कुत्ते के काटने पर मांगी 8 दिन छुट्‌टी:डीएम से कहा- लगातार खून बह रहा है, अपना कोई काम नहीं कर पा रहा हूं
    Next Article
    भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार:बांदा पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा, हथियार भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment