Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसडीएम ने कुत्ते के काटने पर मांगी 8 दिन छुट्‌टी:डीएम से कहा- लगातार खून बह रहा है, अपना कोई काम नहीं कर पा रहा हूं

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में एसडीएम ने कुत्ते के काटने पर डीएम से 8 दिन की छुट्‌टी मांगी है। उनका कहना है कुत्ते ने उनके दोनों हाथ में काट लिया है, जिससे हाथ में गहरा जख्म हो गया है। स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराया, लेकिन घाव से खून बहना बंद नहीं हो रहा है। मैं अपना कोई भी काम नहीं कर पा रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह पर मुझे किसी अच्छे संसथान और विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई है। इसलिए मुझे 6 मार्च से 13 मार्च तक अवकाश की अनुमति दी जाए। इसके बाद डीएम ने उन्हें 8 दिन अवकाश पर रहने की अनुमति दे दी। मामला बैरिया तहसील का है। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने 5 मार्च को डीएम केा लेटर लिखकर उनसे छुट्‌टी देने का निवेदन किया है। उन्हें लेटर पर अपने नाम के ऊपर अपनी उंगली का निशान लगाया है। आलोक प्रताप सिंह 2023 बैच के पीसीएस (PCS)अधिकारी हैं। उन्हें 12 फरवरी 2024 को बलिया में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यभार दिया गया था। जनवरी 2026 में, उन पर एक होमगार्ड जवान द्वारा ड्यूटी से हटाकर घरेलू काम कराने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा, तहसील में दलालों की सक्रियता को लेकर भी पूर्व विधायक द्वारा उन पर सवाल उठाए जा चुके हैं। वहीं डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया- छुट्टी का आवेदन दिया हुआ है। एसडीएम के हाथ में कुत्ते ने काट लिया है। हाथ में प्लास्टर लगने की वजह से लिखने में असमर्थ हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांड से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, इंजन में फंसा शव:नायकडीह हॉल्ट पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित
    Next Article
    जिला पंचायत सदस्य शगुन प्रेमी इस्तीफा लेकर पहुंचीं:संभल जिला पंचायत बोर्ड का 60 करोड़ का बजट पास, आवारा गोवंश और जर्जर सड़कों पर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment