Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया:कासगंज के गांव में मथुरा-बरेली मार्ग पर प्रदर्शन

    2 hours ago

    2

    0

    कासगंज में शुक्रवार सुबह जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मथुरा-बरेली हाईवे जाम कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला मामो गांव में कई दिनों से गलियों में गंदा पानी भरा होने और निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। हाईवे जाम होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत प्रधान पर समस्या की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल एक महिला मीरा ने बताया कि गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पहले पानी एक खेत की ओर निकल जाता था, लेकिन खेत मालिक ने वह रास्ता बंद कर दिया है। अब गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। लोग आए दिन गंदे पानी में गिर जाते हैं और घरों में भी पानी घुस रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, जिसके बाद उन्हें मजबूरी में सड़क जाम करनी पड़ी। नगला मामो गांव में जलभराव की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार ने बताया कि जिस खेत की ओर पानी जा रहा था, वह संबंधित व्यक्ति का पैतृक खेत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज शाम तक पानी निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी और मिट्टी डलवाने का कार्य भी कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:जमीन को लेकर गांव में चल रहा था विवाद, तीन दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
    Next Article
    आजमगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या:1 वर्ष पहले हुआ था विवाह, चाकू लोहे की रॉड से हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment