Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन बार संघ चुनाव में 79% मतदान:1478 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1171 ने मताधिकार का किया प्रयोग

    6 hours ago

    1

    0

    जिला जालौन अधिवक्ता संघ, उरई के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026 के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में कुल 1478 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1171 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लगभग 79 प्रतिशत मतदान से अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न तहसीलों से पहुंचे अधिवक्ता उरई, कोंच, कालपी, माधौगढ़ और जालौन क्षेत्र के अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बार भवन पहुंचे और मतदान में भाग लिया। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू करने की तैयारी की गई। देर रात तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। एल्डर्स कमेटी की निगरानी में चुनाव चुनाव की निगरानी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना के नेतृत्व में की गई। उनके साथ अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा और नाथूराम त्रिपाठी मौजूद रहे। चुनाव समिति के सदस्य जगतपाल सिंह परमार, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राजाराम ज्ञानी, राजेश चतुर्वेदी, मनशील गुप्ता और गोपाल श्रीवास्तव की देखरेख में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इन पदों पर है मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर द्विवेदी राजा, ऋषि कुमार पटेल, शशि कुमार दुबे और विशंभर दयाल के बीच मुकाबला है। महासचिव पद पर साधना त्रिपाठी, पंकज कुमार गुप्ता और रामजी शाक्य चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (कलेक्ट्रेट), उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सहित विभिन्न पदों पर भी कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना ने बताया कि मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी तथा देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में रंग एकादशी पर जुलूस, मस्जिदें ढकीं:जुमे की नमाज के कारण जुलूस मार्ग की मस्जिदें पॉलिथीन से ढकीं
    Next Article
    चित्रकूट में डॉ. बीके जैन का निधन:छत्तीसगढ़ AIIMS के अध्यक्ष थे, समाजसेवा के चलते पद्मश्री से किए गए थे सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment