Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन जिला कोर्ट गेट पर युवकों में मारपीट, VIDEO:जमकर एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

    15 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-3 के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक लड़की पर टिप्पणी करने को लेकर हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। न्यायालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर खुलेआम मारपीट होने से लोग हैरान थे। घटनास्थल पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे स्थिति कुछ देर तक बेकाबू रही। इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने न्यायालय परिसर के पास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कोर्ट परिसर कानून का प्रतीक है और ऐसी जगह पर मारपीट होना चिंताजनक है। फिलहाल, पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत अस्पताल में मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप:पीड़ित ने SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव:सीतापुर में दो थानों की पुलिस शिनाख्त में जुटी, काफी दूर तक बहता रहा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment