Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव:सीतापुर में दो थानों की पुलिस शिनाख्त में जुटी, काफी दूर तक बहता रहा शव

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम महजिदिया के निकट शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात महिला का शव पानी में बहता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि शव लगभग 35 वर्षीय महिला का है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्राम महजिदिया स्थित नहर की बांई पटरी पर कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में बहते शव पर पड़ी। देखते ही देखते लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शव नहर की तेज धारा में बहता हुआ बिसवां की दिशा में आगे बढ़ रहा था, जिससे लोगों में और अधिक अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली लहरपुर पुलिस सक्रिय हुई और टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस द्वारा नहर के किनारे-किनारे शव को रोकने और बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसकी पहचान की जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शारदा सहायक नहर में शव के बहते हुए देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है और संबंधित थानों को भी अलर्ट किया गया है, ताकि शव को आगे कहीं रोका जा सके। उन्होंने कहा कि शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन जिला कोर्ट गेट पर युवकों में मारपीट, VIDEO:जमकर एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे
    Next Article
    बुलंदशहर में राशन घोटाला, जीपीएस बाइक पर, माल गायब:पांच डीलरों का 150 क्विंटल राशन ट्रक से गायब मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment