Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत:हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो से पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी बेकाबू हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे के बाद पांचों पुलिसकर्मियों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। जिस काले रंग की स्कॉर्पियो से पुलिसवाले जा रहे थे, वह हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। चारों पुलिसकर्मी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे। इनकी पहचान दरोगा मोहित यादव, सत्यभान, सिपाही अशोक और प्रदीप के रूप में हुई है। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। एक्सीडेंट के बाद की 3 तस्वीरें… थाना प्रभारी बोले- शव अस्पताल में भेजे तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पांचों शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हंतावायरस कितना खतरनाक, फ्लू से कितना अलग? जानें...
    Next Article
    योगी रविकिशन से बोले- पीएचडी गले में टांगकर घूमिए:इस डिग्री से नौकरी नहीं मिलने वाली; शिक्षामित्रों को बढ़ी सैलरी के चेक दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment