Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के 5 पुलिसकर्मियों की एक्सप्रेस-वे पर मौत:हरियाणा में ओवरटेक करने में स्कॉर्पियो टकराई; शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी के जालौन के पांच पुलिसकर्मियों की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद पांचों पुलिसकर्मियों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। मृतक सिपाहियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। जिस काले रंग की स्कॉर्पियो से वे जा रहे थे, वह गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एक्सीडेंट के बाद की 3 तस्वीरें… थाना प्रभारी बोले- शव अस्पताल में भेजे तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पांचों शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। यह पता लगाया जा रहा है कि पांचों कहां जा रहे थे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत:KMP एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई; शव अंदर बुरी तरह फंसे
    Next Article
    सैमुअल पॉल एन ने जौनपुर डीएम का पदभार संभाला:बोले, शासन की योजनाएं लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment