Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के कालपी में महिला से मारपीट, VIDEO:जमीन को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन के कोतवाली कालपी क्षेत्र के रावगंज मोहल्ले में एक मामूली जमीन विवाद ने को हिंसक रूप ले लिया। जहां प्लॉट की सफाई कर रही एक महिला पर दो महिलाओं द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। पीड़ित महिला पार्वती अपने प्लॉट की सफाई कर रही थी, तभी पड़ोस की रहने वाली कविता और पूजा मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने अचानक पार्वती पर हमला कर दिया। बाल खींचते हुए पकड़कर उसे जमीन पर गिराया गया और जमकर मारपीट की गई। इस दौरान पार्वती को मुंह और कमर में गंभीर चोटें आईं और खून भी बहने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा पीड़ित महिला पर जबरन समझौता करने का दबाव भी बनाया गया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मकान और प्लॉट की सीमा को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। रविवार की घटना उसी पुरानी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले की शिकायत कोतवाली कालपी में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा समझौता करने का दबाव बनाया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। वहीं, इस मामले में कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया:एमएलसी मोहित बेनीवाल ने फहराया पार्टी का ध्वज
    Next Article
    लखनऊ में महानगर कार्यालय पर फहराया भाजपा का झंडा:राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर गौरव सम्मान समारोह, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment