Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महानगर कार्यालय पर फहराया भाजपा का झंडा:राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर गौरव सम्मान समारोह, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम

    19 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में कार्यक्रमों की शुरुआत केसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 1990 के पहले से भाजपा से जुड़े 300 से ज्यादा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रेरणा स्थल पर सम्मानित किया जाएगा। हफ्ते भर चलने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस बार पार्टी स्थापना दिवस को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के रूप में मनाने जा रही है। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस सप्ताहभर के कार्यक्रम में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ध्वजारोहण के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे लखनऊ महानगर कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैसरबाग स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। स्थापना दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में शाम 5 बजे वसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर “गौरव सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैसरबाग स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के 47वे स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का ध्वजा फहराकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। 'भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी' स्थापना दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी अपने पूर्वजों को नमन करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कही गई बातें आज फलीभूत होती नजर आ रही हैं। “भाजपा जिंदाबाद” का नारा आज देश के कोने-कोने में गूंज रहा है, जो पार्टी की बढ़ती ताकत और जनसमर्थन को दर्शाता है। शाम को होगा भव्य गौरव सम्मान समारोह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर समारोह में जनसंघ के समय से जुड़े करीब 300 वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। तैयारी बैठक में तय हुआ पूरा खाका स्थापना दिवस कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में कैसरबाग स्थित महानगर कार्यालय पर एक विस्तृत तैयारी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और विभिन्न स्तरों पर होने वाले आयोजनों की रणनीति तय की गई। इसके बाद वसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर प्रस्तावित गौरव सम्मान समारोह की तैयारियों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के कालपी में महिला से मारपीट, VIDEO:जमीन को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बरेली में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अवशेषों का आगमन:आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment