Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा:10 हजार से बढ़कर 18 हजार, कैशलेस चिकित्सा भी मिलेगी

    10 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है, जिसका सीधा लाभ जालौन जिले के 821 शिक्षामित्रों को मिलेगा। अब उन्हें 1 अप्रैल 2026 से प्रतिमाह 10,000 रुपये के बजाय 18,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस घोषणा के बाद जालौन में उत्साह का माहौल है। विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने इस फैसले का स्वागत किया। शिक्षामित्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि यह उनकी लंबे समय से लंबित मांग थी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने इसे शिक्षामित्रों के सम्मान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि यह निर्णय जमीनी स्तर पर कार्यरत शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ाएगा। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी इस पहल को सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम बताया, जिससे शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षामित्र इस भरोसे पर खरे उतरते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह निर्णय जालौन के शिक्षामित्रों के लिए नई उम्मीद, आर्थिक मजबूती और सम्मान का प्रतीक बनकर सामने आया है। इससे जिले की शिक्षा व्यवस्था को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में प्रिंसिपल ने कलावा-टीका पर लगाई रोक:बजरंग दल के कार्यकर्ता ने स्कूल के गेट पर 'जय श्री राम' लिखकर किया प्रदर्शन
    Next Article
    वाराणसी नगर निगम कार्यालय पर ठेला पटरी व्यापारियों का विरोध:पुलिस पर उत्पीड़न का लगाया आरोप,बोले-63 वेंडिंग जोनों को सुरक्षित किया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment