Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी नगर निगम कार्यालय पर ठेला पटरी व्यापारियों का विरोध:पुलिस पर उत्पीड़न का लगाया आरोप,बोले-63 वेंडिंग जोनों को सुरक्षित किया जाए

    12 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में ठेला पटरी व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया उन्होंने कहा है कि लगातार स्वीकृत वेडिंग जॉन को पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है। हजारों की संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पथ विक्रेताओं का कहना है कि संसद द्वारा पारित पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014 के तहत टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा शहर में 63 वेंडिंग जोन निर्धारित किए गए थे। इन जोनों का उद्देश्य था कि स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित स्थान मिले और उनकी रोज़ी-रोटी सुरक्षित रह सके। लेकिन हालिया पुलिस कार्रवाई में इन जोनों को एक-एक कर हटाया जा रहा है, जिसे कानून के प्रावधानों की अवहेलना बताया जा रहा है। व्यवसायियों में आक्रोश, बोले- आजीविका पर है संकट राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से शहर के हजारों छोटे व्यवसायियों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। संगठन का आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के वेंडरों को हटाया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। महासंघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार ने पथ विक्रेताओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू की थीं, जिनसे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ था। लेकिन वर्तमान हालात में ये सभी प्रयास निष्फल होते नजर आ रहे हैं। टाउन वेंडिंग कमेटी की भूमिका पर सवाल टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। महासंघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि वेंडिंग जोनों को संरक्षित करना कमेटी की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कमेटी अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन नहीं कर पा रही है। ठेला पटरी महासंघ की प्रमुख मांगें • टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा निर्धारित 63 वेंडिंग जोनों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित किया जाए। • पथ विक्रेताओं के खिलाफ हो रहे पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। • लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नाइट मार्केट से हटाए गए वेंडरों को पुनः स्थापित किया जाए। • शहर में प्रस्तावित स्ट्रीट फूड हबों में सभी पटरी व्यवसायियों को स्थान दिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा:10 हजार से बढ़कर 18 हजार, कैशलेस चिकित्सा भी मिलेगी
    Next Article
    देवरिया में 2630 शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय मिला:सीएम योगी ने वर्चुअल संबोधन में सराहा योगदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment