Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:72 केंद्रों पर 38 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएँ 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जालौन में परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जहां पहचान और सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इस वर्ष जालौन से करीब 38 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित के अनुसार हाईस्कूल के 19,070 छात्र-छात्राएं (बालक 10,006, बालिका 9,064) तथा इंटरमीडिएट के 19,248 परीक्षार्थी (बालक 10,335, बालिका 8,893) परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में माध्यमिक शिक्षा के कुल 247 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 33 राजकीय, 63 सहायता प्राप्त और 151 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा संचालन के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गठित समिति ने जिले में 72 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें 8 राजकीय, 40 सहायता प्राप्त और 24 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रशासन ने इनमें से 6 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील केंद्रों में वेत्रवती इंटर कॉलेज जैसारी कला, स्वर्गीय गंभीर सिंह इंटर कॉलेज छिरिया, परशुराम इंटर कॉलेज गणेशनगर जालौन, बाल भारती इंटर कॉलेज उरई, पं. रूप नारायण तिवारी इंटर कॉलेज छिरिया सलेमपुर तथा सीबीएस इंटर कॉलेज उमरी शामिल हैं। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। निगरानी के लिए 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 72 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 6 सचल दल और मंडलीय स्तर की टीमें भी नियमित निरीक्षण करेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीहड़ वाली दरगाह बेदखली मामले में आज हुई सुनवाई:अदालत ने 20 फरवरी तक दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए
    Next Article
    अरविंद पार्क समिति ने पथ विक्रेताओं को किया जागरूक:लखनऊ में अधिकारों और कानूनी प्रावधानों पर सम्मेलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment