Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अरविंद पार्क समिति ने पथ विक्रेताओं को किया जागरूक:लखनऊ में अधिकारों और कानूनी प्रावधानों पर सम्मेलन

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पथ विक्रेताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अरविंद पार्क स्थित पथ विक्रेता समिति द्वारा अरविंद पार्क में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पटरी दुकानदारों ने भाग लिया और पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत मिलने वाले अधिकारों, सुरक्षा तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शशि सौरभ तिवारी ने पथ विक्रेता अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं, लाइसेंस, वेंडिंग सर्टिफिकेट, पुनर्वास व्यवस्था और उत्पीड़न से सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोर दिया कि कानून पथ विक्रेताओं को सम्मानजनक तरीके से रोजगार करने का अधिकार देता है, जिसके लिए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। विक्रेताओं से एकजुट रहने की अपील की विशिष्ट अतिथि फूटपाथ व्यापार समन्वय समिति के अध्यक्ष गोकुल प्रसाद ने नगर निगम की प्रक्रियाओं और टाउन वेंडिंग कमेटी (टीडब्ल्यूसी) की भूमिका को सरल भाषा में समझाया। टाउन वेंडिंग कमेटी, नगर निगम के सदस्य अशोक गुप्ता ने पथ विक्रेताओं से एकजुट रहने और संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक और अरविंद पार्क पथ विक्रेता समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ गुप्ता ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को सम्मानजनक रोजगार, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाना है। गुप्ता ने पथ विक्रेताओं से अपने अधिकार जानने और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी तरीके से संघर्ष करने का आग्रह किया। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर मौजूद पथ विक्रेताओं ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया। सम्मेलन में मुकेश गुप्ता, सूरज गुप्ता, मोहम्मद आमिर, रमेश चंद्र शुक्ला, मोहम्मद बिलाल, अवधेश अवस्थी, अहमद रजा, नंदकिशोर वर्मा, लक्ष्मण, पिंटू लोधी, इशरत, महेंद्र मोदी, ऐनुल्लह, आशीष बंटी, अनिल पांडे, हसन रजा, कैफ, राहुल, कृष्णा, राजेश, जगदीश मिश्रा, ओम बाबू साहू, किशोरी लाल, हिमांशु गुप्त, जय प्रकाश गुप्ता, रमन कुमार, परशुराम गुप्ता, आकाश, जय प्रकाश, शैलेश त्रिपाठी, बबलू सहित बड़ी संख्या में पटरी दुकानदार उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:72 केंद्रों पर 38 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पेट्रोल से नहलाया, VIDEO:नशे में धुत युवकों से हुई मारपीट, बीच-बचाव में युवक को धक्का देकर गिराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment