Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 20 घंटे से लगातार बारिश:तापमान 6°C गिरा, कई इलाकों में जलभराव; किसानों के लिए बनी राहत

    21 hours ago

    1

    0

    जालौन में मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश बुधवार तक लगातार जारी रही। करीब 20 घंटे से हो रही वर्षा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश का असर जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में देखने को मिला। उरई, कोंच, माधौगढ़ और कालपी समेत कई कस्बों की सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कत हुई। 5 तस्वीरें देखिए- 5 त धान की फसल के लिए फायदेमंद बारिश कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी है। बढ़वार के चरण में पहुंच चुकी फसल को पर्याप्त नमी मिलने से उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। हाल ही में धान की रोपाई करने वाले किसानों को भी इससे फायदा मिलेगा। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में खेतों में अधिक पानी भरने से किसानों की चिंता भी बढ़ी है और वे जल निकासी की व्यवस्था में जुटे हैं। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने जिले में अगले कुछ समय तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। लगातार बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन जलभराव ने नगर निकायों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2018 बैच के दो सिपाहियों ने गोरखपुर को किया शर्मसार:एक ने बच्ची के साथ की हैवानियत, दूसरे ने गैंगस्टर की फर्जी पासपोर्ट बनाई
    Next Article
    मिर्जापुर ने अलार्म एफिशिएंसी रेस में मारी बाजी:पहले ही दिन 114 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंची टीम, गाजीपुर दूसरे स्थान पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment