Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में अंतिम मतदाता सूची जारी:11.31 लाख से अधिक मतदाता दर्ज, 50 हजार नए नाम शामिल

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें अंतिम मतदाता सूची से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 11,31,999 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 6,24,126 पुरुष, 5,07,824 महिला तथा 49 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार 219-माधौगढ़ में 3,96,304 मतदाता, 220-कालपी में 3,60,476 मतदाता तथा 221-उरई (अजा) में 3,75,219 मतदाता दर्ज किए गए हैं। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रक्रिया में 50,803 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जबकि 4,305 अपात्र प्रविष्टियों को हटाया गया। विलोपित नामों में 596 मृतक, 2,340 स्थानांतरित या अनुपस्थित, 526 डुप्लीकेट और 843 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 11,391 प्रविष्टियों में संशोधन कर सूची को और अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया गया है। पुनरीक्षण अवधि के दौरान शिकायत निस्तारण की व्यवस्था भी प्रभावी रही। एनजीएसपी पोर्टल पर प्राप्त 628 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। वहीं बीएलओ स्तर पर 6,615 फील्ड वेरिफिकेशन कॉल्स तथा जिला संपर्क केंद्र पर प्राप्त 966 कॉल्स का भी सफलतापूर्वक समाधान सुनिश्चित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान जनपद एवं विधानसभा स्तर पर कुल 24 बैठकें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गईं, जिससे पारदर्शिता और सहभागिता को बढ़ावा मिला। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही आम नागरिकों को भी जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट के माध्यम से सूची देखने की सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, सीपीआईएम और अपना दल (एस) के प्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में झूला संचालक झूले से गिरा:मछलीशहर मेले में तकनीकी खराबी ठीक करते समय हादसा, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    मेरठ में सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई का विरोध:महिलाएं बोलीं- घर टूटे तो हम जहर खा लेंगे, सड़क पर डॉक्टर्स ओपीडी कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment