Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:काम निपटाकर लौट रहे थे घर, इलाज के लिए झांसी ले जाते समय गई जान

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक बाइक की जोरदार टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह (50 वर्ष) निवासी ग्राम कुकोहनू, थाना चुर्खी, जनपद जालौन किसी निजी कार्य से जमना पार गए हुए थे। गुरुवार को वह अपना काम समाप्त कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान न्यामतपुर मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल को संभाला और तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए झांसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी लोनश्री और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में शामिल बाइक सवार की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई:स्वचलित झांकियां आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह हुआ स्वागत
    Next Article
    शंकराचार्य के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आशुतोष महाराज:इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी, विशेष अनुमति याचिका दाखिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment