Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में डीएम ने गैस कमी की अफवाहें खारिज कीं:कहा- पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

    12 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जालौन में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने एक विशेष टीम गठित की है। इस टीम में उप जिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ) और आपूर्ति निरीक्षक शामिल हैं, जो विभिन्न स्थानों पर जाकर गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था की लगातार जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और तेल कंपनियों से लगातार संपर्क बनाकर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस बुकिंग या सिलेंडर प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 05162-257090 पर संपर्क कर सकता है। इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे के लिए एक नोडल अधिकारी तथा कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित 25 दिन के साइकिल के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। प्रशासन द्वारा लगातार जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक रूप से सिलेंडर लेने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर भी डीएम, पुलिस अधीक्षक और जिला पूर्ति अधिकारी की एक समिति गठित की गई है, जो जरूरत के अनुसार निर्णय लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि होटल, शादी समारोह, संस्थानों या अन्य संस्थागत कार्यों में यदि अतिरिक्त गैस सिलेंडर की आवश्यकता होती है तो संबंधित लोग प्रशासन के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। समिति द्वारा विचार कर उन्हें आवश्यकतानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भेड़ चरा रहे किसान को कैंटर ने मारी टक्कर:मैनपुरी में सड़क की पटरी पर खड़ा था, मौके पर मौत
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत:लाइन में गिर पड़े, अस्पताल में मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment