Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भेड़ चरा रहे किसान को कैंटर ने मारी टक्कर:मैनपुरी में सड़क की पटरी पर खड़ा था, मौके पर मौत

    11 hours ago

    1

    0

    गुरुवार को जीटी रोड पर एक सड़क हादसे में भेड़ चरा रहे एक किसान की मौत हो गई। बिछवा निवासी 55 वर्षीय जनवेद पाल को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जनवेद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जनवेद पाल पुत्र रतिराम पाल बिछवा कस्बे के निवासी थे। गुरुवार को वह अपने खेतों के पास जीटी रोड किनारे भेड़ों को चरा रहे थे। बताया गया कि जनवेद सड़क की पटरी पर खड़े थे, तभी एक अज्ञात नंबर के तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जनवेद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल किसान को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जनवेद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। जनवेद पाल एक मेहनतकश किसान थे और भेड़ पालन के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार में दुख का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं पर हमला:महिला और दिव्यांग समेत परिवार को पीटा, लूट का प्रयास
    Next Article
    जालौन में डीएम ने गैस कमी की अफवाहें खारिज कीं:कहा- पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment