Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में डंपर की टक्कर से रिटायर लेखपाल की मौत:बैंक से पेंशन निकालकर लौटते समय हुआ हादसा, डंपर जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में सोमवार सड़क हादसे में रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल (71) की मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वह अपनी स्प्लेंडर बाइक से उरई स्थित बैंक से पेंशन निकालकर वापस कदौरा लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, जब वह कदौरा क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल अवस्था में प्रभु दयाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल डंपर को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे इस तरह के हादसे आम होते जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तूफान से आम के बागों को नुकसान:जमीन पर बिछे छोटे फल; बागवान बोले- भारी नुकसान हुआ, कैसे भरपाई होगी
    Next Article
    कौशांबी में पुलिस चौकी के अंदर हंगामे का वीडियो:अराजकतत्वों ने मोबाइल चोरी के आरोपितों को छुड़ाया, दरोगा से की धक्का-मुक्की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment