Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में एसडीएम ने गैस एजेंसियों, गोदामों का किया निरीक्षण:अफवाहों और कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन के कोंच नगर में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों और संभावित कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को कोंच की एसडीएम ज्योति सिंह ने पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी और पुलिस टीम के साथ नगर की विभिन्न गैस एजेंसियों, गोदामों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर, सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। साथ ही गोदामों में रखे एलपीजी सिलेंडरों की गिनती कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। प्रशासनिक टीम ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की कोशिश तो नहीं की जा रही है। एसडीएम ज्योति सिंह ने मौके पर मौजूद एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की जमाखोरी या कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस लेने आए उपभोक्ताओं से भी बातचीत की और उनसे गैस रिफिलिंग की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें समय पर गैस सिलेंडर मिल रहा है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों और गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध पाए गए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत सामने न आए। प्रशासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम की नई बिल्डिंग के निर्माण में देरी:मेयर ने अफसरों और ठेकेदार को लगाई फटकार, बोलीं- हर सप्ताह समीक्षा होगी
    Next Article
    Monalisa Bhosle Age: क्या नाबालिग हैं मोनालिसा? फरमान खान से शादी पर बवाल, ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर बोलीं वायरल गर्ल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment