Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में फंदे से लटका मिला युवक का शव:आत्महत्या की आशंका, दो दिन पहले ही आया था गांव; पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जहटौली गांव में सोमवार को युवक का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जहटौली निवासी रोहित उर्फ मोनू (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित कानपुर में मजदूरी करता था और लगभग दो दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। घटना के समय वह घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी अपने मायके औरैया गई हुई थी। सोमवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को रोहित के कमरे से कोई हलचल नहीं मिली, तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां रोहित का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। तत्काल इसकी सूचना सिरसाकलार थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेन्द्र बाजपेई और थानाध्यक्ष सिरसाकलार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, और फील्ड यूनिट टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया है। जालौन के क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र बाजपेई ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस इस मामले में सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द:महोबा में प्रदर्शन के दौरान कहा- ऐसा देश विरोधी प्रधानमंत्री नहीं देखा
    Next Article
    वार्ड-29 में जलभराव, टूटी गलियों से लोग परेशान:महिलओं ने नगर निगम परिसर में किया प्रदर्शन, बोलीं- घर से निकलना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment