Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द:महोबा में प्रदर्शन के दौरान कहा- ऐसा देश विरोधी प्रधानमंत्री नहीं देखा

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन उस समय विवादों में घिर गया, जब सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे सांसद का यह बयान मीडिया के सामने आया। प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी द्वारा राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए आयोजित किया गया था। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। इसी दौरान, पत्रकारों से बात करते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री को सरेआम अपशब्द कहे और गाली दी। सांसद ने पीएम मोदी को 'देश विरोधी प्रधानमंत्री' करार देते हुए उनके विदेशी दौरों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि "ऐसा प्रधानमंत्री न कभी हुआ है और न कभी होगा।" बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों मतदाताओं के नाम काट दिए गए और रातों-रात ईवीएम मशीनों को बदल दिया गया। प्रदर्शन के दौरान सपा ने स्मार्ट मीटर का विरोध, पेयजल संकट की जांच, रसोई गैस और खाद्यान्न पर सब्सिडी जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। सांसद ने सरकार पर किसानों को फसल बीमा का लाभ न मिलने और बिचौलियों के हावी होने का आरोप लगाया। सांसद लोधी ने चेतावनी दी कि यदि 15 जून से पहले नालों की सफाई और चरखारी की टूटी पुलिया ठीक नहीं हुई, तो गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का मुद्दा उठाते हुए सरकार को 2027 के चुनाव के लिए चुनौती भी दी। उन्होंने बंगाल चुनाव का उदाहरण देते हुए ईवीएम में धांधली और पुलिस बल के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। वर्तमान सरकार सिर्फ भय का माहौल बनाकर देश चला रही है, लेकिन 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। अब सवाल यह उठता है कि क्या जन समस्याओं की आड़ में देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषाई अमर्यादा एक निर्वाचित प्रतिनिधि को शोभा देती है? फिलहाल, सांसद का यह विवादित वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीतल कारोबारी के घर लूट में 'घर का भेदी':ताला टूटा न आहट हुई, डिजिटल लॉक खोलकर खामोशी से घुसे लुटेरे; कैश की सटीक जानकारी थी
    Next Article
    जालौन में फंदे से लटका मिला युवक का शव:आत्महत्या की आशंका, दो दिन पहले ही आया था गांव; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment