Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में घर में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू:गृहस्थी का सामान जला, फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में मंगलवार शाम को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी। आग गांव निवासी विजय बरार के घर में लगी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों तक आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मामला कोतवाली क्षेत्र के कियामदी गांव का है। दमकल मौके पर नहीं पहुंचा घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने बाल्टियों, हैंडपंप और अन्य उपलब्ध साधनों से लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना समय रहते फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी, लेकिन काफी देर तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं फिलहाल ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन पूरी तरह स्थिति नियंत्रण में आने का इंतजार किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। घटना में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं सहायता की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द मदद मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में तारों की स्पार्किंग से 25 घरों लगी आग:एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, दो किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार
    Next Article
    विजयनगर से दा़दानगर की तरफ रूट डायवर्जन:कानपुर में पाइपलाइन मरम्मत का कार्य करेगा जल निगम, 22 और 23 अप्रैल को मार्ग रहेगा बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment