Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में जमीन विवाद में देवर ने मां-बेटे को पीटा:मारपीट CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में देवर और उसके परिजनों पर अपनी जेठानी और उसके बेटे पर हमला करने का आरोप है। रविवार को हुई यह वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान देवर पक्ष के लोगों ने महिला और उसके बेटे पर डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़ित महिला अपने बेटे को गोद में लेकर खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों ने मारपीट जारी रखी। इस हमले में महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में देवर पक्ष की एक महिला के शामिल होने की भी बात सामने आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि मामले की जांच सीओ शैलेंद्र बाजपेई द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद जमीन से जुड़ा है और दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य कर्मचारी परिषद ने जनगणना ड्यूटी में बदलाव की मांग:अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तैनाती स्थल पर कार्य देने की अपील
    Next Article
    गोरखपुर में पूर्व पार्षद से 8.50 लाख की ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग से डबल फायदा पाने के चक्कर में गंवा दी रकम, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment