Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में कार-ट्रक भिड़ंत, ललितपुर के 6 की मौत:राम जानकी मंदिर की मूर्तियां विसर्जित कर लौटते समय हादसा हुआ हादसा, 4 घायल

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। यह हादसा कालपी क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सभी लोग ललितपुर जिले के महरौनी कस्बे के निवासी थे और अयोध्या से सरयू नदी में खंडित मूर्तियों का विसर्जन कर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दोपहर तक नहीं मिल सकी थी। हादसे के बाद महरौनी कस्बे में शोक का माहौल है। मृतकों में सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और आपस में चाचा-भतीजे के रिश्ते में थे, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में मनोज भोड़ेले (40) शामिल हैं, जो मंदिरों में पूजा-पाठ और कथा वाचन करते थे। वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उमेश तिवारी अविवाहित थे और अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। देशराज नामदेव इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे और अपने आठ भाइयों में छठे नंबर पर थे। कृष्णकांत तिवारी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संविदा शिक्षक थे और अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे, उनकी दो पुत्रियां हैं। शशिकांत तिवारी निजी मारुति शोरूम में सेल्समैन थे और चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। स्वामी प्रसाद तिवारी निजी स्कूल में शिक्षक थे और उनके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घायलों में हरिहर तिवारी, भूषण तिवारी, प्रदीप उर्फ दीपक तिवारी और अंशुल तिवारी शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, महरौनी कस्बे के खरवांचपुरा मोहल्ले में स्थित करीब 150 साल पुराने श्री राम जानकी मंदिर में दो साल पहले भगवान राम की प्रतिमा खंडित हो गई थी। इसके बाद नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय किया गया। 25 अप्रैल से सहस्त्रधारा अभिषेक शुरू हुआ, 28 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली गई और 30 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद 2 मई को 10 लोग खंडित मूर्तियों के विसर्जन के लिए अयोध्या गए थे। 3 मई को सरयू नदी में विसर्जन कर सभी लोग शाम को वापस लौटे और 4 मई की सुबह कालपी में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। प्रशासन द्वारा घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत:जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
    Next Article
    वाराणसी में मनीष सिंह हत्याकांड में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू:फूलपुर के घमहापुर गांव में फरार आरोपियों के घरों और जमीन की हो रही नापी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment