Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में किसान के बाड़े में लगी आग:दस कुंतल गेहूं, चार कुंतल सरसों और भूसा जला

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक किसान के बाड़े में आग लग गई। इस घटना में लगभग दस कुंतल गेहूं, चार कुंतल सरसों और भारी मात्रा में भूसा जलकर राख हो गया, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम पिरौना के मोहल्ला रमपुरा निवासी प्रमोद विश्वकर्मा के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी और घड़ों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके। भूसा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बाड़े में रखा गेहूं, सरसों और भूसा पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित किसान प्रमोद विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने गेहूं और सरसों को भूसे के साथ बाड़े में सुरक्षित रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, शव नग्न मिला:कुशीनगर में डीजे पर नाचने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ललितपुर में शव रखकर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज:17 नामजद सहित 117 पर FIR, युवक की मौत के बाद सड़क जाम करने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment