Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, शव नग्न मिला:कुशीनगर में डीजे पर नाचने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के चौराखास थानाक्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में एक तिलक समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में 24 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ के नीचे नग्न अवस्था में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में वशिष्ट प्रजापति के बेटे का तिलक समारोह चल रहा था। समारोह के बाद डीजे पर नाचने के दौरान सुबोध गुप्ता (पुत्र लखीचंद गुप्ता) का कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुबोध की कथित तौर पर जमकर पिटाई की गई। डीजे संचालक ने इस घटना की सूचना सुबोध के पिता को दी। मौके पर पहुंचे पिता ने सुबोध को घर चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद परिजन घर लौट आए। इसी दौरान आरोपियों ने सुबोध का मोबाइल भी तोड़ दिया और उसकी सिम निकाल ली। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम सरेह में छठ घाट से लगभग 200 मीटर दूर एक आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव नग्न अवस्था में था और उसके सिर व गले पर चोट के निशान थे, जबकि नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सुबोध गुप्ता के रूप में की। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के पिता लखीचंद गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तमकुही जयंत यादव और थानाध्यक्ष दिनेश साहनी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, हालांकि डॉग स्क्वायड को कोई खास सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के पिता लखीचंद गुप्ता ने वशिष्ट प्रजापति के पुत्र सहित देवव्रत, भीम, राजकुमार और कुछ अन्य अज्ञात रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि तिलक समारोह स्थल से करीब 500 मीटर दूर युवक का शव मिला। सुबोध पेशे से चालक था और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। सीओ जयंत यादव ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रवीर सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:जौनपुर में नगर की 6 समस्याओं पर की मांग, यातायात-बिजली पर हुई चर्चा
    Next Article
    जालौन में किसान के बाड़े में लगी आग:दस कुंतल गेहूं, चार कुंतल सरसों और भूसा जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment