Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में किसान ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद किसान ने दी जान, बेटी की शादी की चिंता बनी वजह

    5 hours ago

    1

    0

    जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के धमनी गांव में रविवार को दर्दनाक घटना सामने आई। 45 वर्षीय ग्रामीण अवधेश अवस्थी उर्फ बबलू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, अवधेश अवस्थी का रविवार सुबह पत्नी अंजना से बेटी की शादी और घरेलू खर्चों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह बिना कुछ खाए-पीए घर से बाहर निकल गए थे। इसके बाद वह दोबारा घर नहीं लौटे। आर्थिक तंगी और फसल खराबी से तनाव में थे बताया जा रहा है कि अवधेश के पास करीब छह बीघा जमीन थी, लेकिन इस साल मटर और गेहूं की फसल खराब होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। लगातार बढ़ते खर्च और बेटी की शादी की चिंता को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था। खेत में पेड़ से लटका मिला शव रविवार शाम तक जब अवधेश घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत की ओर जाने पर ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से गमछे के सहारे लटका पाया। इस दर्दनाक दृश्य के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पर सिरसाकलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, प्रशासन से मदद की मांग मृतक के परिवार में पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रारंभिक जांच में क्षेत्र में फसल खराब होने की बात सही नहीं पाई गई है। उनके अनुसार, यह कदम पत्नी से हुए विवाद के बाद उठाया गया प्रतीत होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के प्रांजल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम:मलेशिया में गोल्ड जीतने पर रहेगी नजर, मेरठ में शानदार प्रदर्शन हुआ चयन
    Next Article
    मेरठ में लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध:ड्रेस कोड को लेकर हंगामा, CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment