Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:14-15 मार्च को 9 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जालौन जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी को लेकर मंगलवार देर शाम 8 बजे तक जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में परीक्षा के संबंध में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। दो दिन, 4 पालियों में होगी परीक्षा जिलाधिकारी ने बताया कि 14 और 15 मार्च 2026 को परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। जनपद में इसके लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 2400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 9600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और रिजर्व स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक भी लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे। सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था डीएम ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें रहेंगी बंद पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को जरूरी जानकारी और सहायता मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नियमित सुनवाई कर निस्तारित करें वाद:कमिश्नर ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
    Next Article
    संभल गोलीकांड में 8 दिन बाद FIR दर्ज:दो युवक नामजद, मेरठ के मेडिकल कॉलेज में गोली निकाली गई, हाथ की हड्डी टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment