Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नियमित सुनवाई कर निस्तारित करें वाद:कमिश्नर ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    13 hours ago

    1

    0

    कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंगलवार को आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोर्ट, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, जनारत राजस्व आदि पटलों का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्था व रिकार्ड को चेक किया गया। कमिश्नर ने कहा कि नियमित रूप से सुनवाई कर वादों का तत्काल निस्तारण किया जाए। कमिश्नर ने अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। राजस्व न्यायालयों की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने लंबित वादों की स्थिति का अवलोकन करते हुए पुराने लंबित वादों को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त राजस्व न्यायालयों में प्राथमिकता के आधार पर पुराने वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसके लिए नियमित एवं प्रभावी सुनवाई की व्यवस्था की जाए। इसके बद कमिश्नर ने नजारत एवं राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन तथा कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, गति और विश्वसनीयता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने आईजीआरएस मामलों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अभियोजन से संबंधित मामलों, मानवधिकार से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने लिपिक से राजस्व वादों और हाईकोर्ट में विचाराधीन वादों की जानकारी भी ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया मेडिकल कॉलेज में कैंडल मार्च:एमबीबीएस छात्रों और डॉक्टरों ने आकाश पांडे के लिए न्याय मांगा
    Next Article
    जालौन में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:14-15 मार्च को 9 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment