Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सड़क हादसे के बाद झाड़ियों में मिला घायल:अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू की

    4 hours ago

    3

    0

    जालौन के आमखेड़ा-सरावन मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हुए सड़क हादसे में 33 साल के एक युवक की मौत हो गई। युवक सड़क किनारे झाड़ियों में घायल हालत में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उमरी निवासी विपिन (33) पुत्र विजय सिंह गुरुवार सुबह अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल से आमखेड़ा-सरावन मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद वह सड़क किनारे झाड़ियों में घायल और खून से लथपथ पड़े मिले। आसपास के लोगों ने छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना दी, जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल विपिन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन गंभीर हालत के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। दुर्घटना में शामिल प्लैटिना मोटरसाइकिल (संख्या UP 92 S8 495) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसा किन हालात में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान विपिन के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सुबह से छाए घने बादल:हल्की धूप निकलने से बढ़ी उमस, शाम तक बारिश की संभावना
    Next Article
    IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; पिछले साल भारत में हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment