Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में गाड़ी टकराने पर दो पक्ष भिड़े:दोनों तरफ से चले ईंट पत्थर, पुलिस ने समझाकर कराया शांत

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सोमवार देर रात गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना देर रात उस समय हुई जब एक पक्ष के कुछ युवक गाड़ी लेकर गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कार से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश बताया जा रहा है कि गांव निवासी रामबाबू ठाकुर और बलराम सैनी पक्ष के बीच कई वर्षों से रंजिश चली आ रही है। इसी वजह से मामूली विवाद भी अक्सर बड़े झगड़े का रूप ले लेता है। सोमवार रात भी गाड़ी टकराने की घटना ने पुरानी दुश्मनी को फिर हवा दे दी। सूचना मिलते ही जैंत और वृंदावन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। आरोप है कि इस दौरान भी फायरिंग होती रही। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में डंडा लगने से चोट भी आई। पुलिस ने किसी तरह मौके पर हालात काबू में किए। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में पारा 40 डिग्री पार, लू जैसे हालात:जनजीवन बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा, 10 दिन में 12 डिग्री बढ़ा तापमान
    Next Article
    जालौन में शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, फ्रीजर भी नष्ट, भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment