Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज फिर संगीत सोम से मिलेंगे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:बोले समाधान नहीं निकला तो कल से बदलेगी प्रदर्शन की रूपरेखा, 12 दिन से जारी है धरना

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी और व्यापारी आज एक बार फिर सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात कैलाश आनंद गिरि महाराज से भी होगी। उनको भी वह अपनी पीड़ा बताएंगे और इसमें उनसे न्याय की गुहार भी लगाएंगे। दरअसल 2 दिन पहले भी सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल संगीत सोम से मिला था जहां उनको आश्वासन मिला था कि दो से तीन दिन में कोई समाधान निकलेगा। उसके बाद आज व्यापारी फिर से उनसे मुलाकात करेंगे। साथ ही प्रदर्शन में मौजूद महिलाओं का कहना है कि यदि आज शाम तक कोई समाधान इस प्रकरण में नहीं निकलता है तो शाम को आगे की रणनीति की रूपरेखा सार्वजनिक कर उसी के अनुसार प्रदर्शन को आगे चलाएंगे। जानिए कब से और क्यों है प्रदर्शन सेंट्रल मार्केट के 859 भूखंडों को सेटबैक के अनुसार ध्वस्त करने और उनमें चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों को बंद करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने बीती 9 अप्रैल को दिया था। इसके बाद 10 अप्रैल से शास्त्री नगर के सेक्टर दो स्थित तिरंगा चौक पर प्रदर्शन जारी है। वहां बैठी महिलाओं का कहना है कि वह अपनी दुकान तो बंद कर सकते हैं लेकिन जो उनके छोटे-छोटे मकान हैं उनमें सेटबैक कैसे छोड़ सकते हैं यदि वह सेटबैक के अनुसार इन्हें ध्वस्त कर लेते हैं तो वह अपने मकान में रह नहीं पाएंगे। प्रशासन ने दिए नोटिस पुलिस और प्रशासन ने जो बाहरी लोग वहां प्रदर्शन में पहुंच रहे थे उनको न्यायालय की अवमानना का नोटिस भी दिया है। जिस पर व्यापारी और विपक्ष नेताओं का कहना है कि प्रशासन दबाव बनाकर यहां के निवासियों की बात को दबाकर यह प्रदर्शन खत्म करना चाहता है। इसीलिए ऐसा तानाशाह रवैया दिखाया जा रहा है कि कोई किसी के दुख में भी शामिल नहीं हो सकता है। न्याय की उम्मीद पर बैठे हैं प्रदर्शन में बैठी महिलाओं का कहना है कि उनको एक उम्मीद है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए वह दुकान बंद कर लेंगे लेकिन अगर सरकार मध्यस्थ करें या हमारी आवाज वहां उठाई जाए तो हमारे मकान टूटने से बच सकते हैं। इसी उम्मीद पर हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं इसमें हम माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना बिल्कुल नहीं कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-कॉमर्स ठगी के जाल में फंसा बी-फार्मा छात्र:लिखा- अब ये उलझन झेल नहीं पा रहा, मां-पापा मुझे माफ कर देना
    Next Article
    कानपुर 'जू' में समर डाइट प्लान:रोज 100 किलो फल-सब्जियां, तरबूज सबसे ज्यादा पसंद कर रहे जानवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment