Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में नाबालिग से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी:आरोपी गिरफ्तार, किशोरी से मांगा था मोबाइल नंबर

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के महज पांच घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। यह घटना शनिवार को एक गांव में हुई, जब किशोरी घर से कहीं जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसे रोका और जबरन छेड़छाड़ करते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। किशोरी द्वारा नंबर देने से इनकार करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोखराज थाना पहुंचे, जहां किशोरी ने ककराबाद गांव निवासी अशोक पासी पुत्र अदालती के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने आरोपी अशोक पासी को शिकायत मिलने के पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने बताया- पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अशोक पासी पुत्र अदालती को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प:स्कूल चलो अभियान को मिला जनसमर्थन, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण
    Next Article
    महोबा में सरकारी फाइलों में मृत हुई राजरानी:समाज कल्याण विभाग ने रोकी पेंशन, एडीएम ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment